तीन खिलाड़ी जिन्होंने संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया विवादित बयान - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीन खिलाड़ी जिन्होंने संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया विवादित बयान

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को लेकर विवादित बयान दिया।

3- वीरेंद्र सहवाग

NOTTINGHAM, ENGLAND – JUNE 09: MS Dhoni, Captain of India talks to Virender Sehwag during a nets session at Lady Bay Cricket Club on June 9, 2009 in Nottingham, England. (Photo by Matthew Lewis/Getty Images)

2012 में भारतीय टीम में ऐसे कई अनुभवी खिलाड़ी थे जिनको मौका नहीं दिया गया था। इसी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने धोनी के रोटेशन पॉलिसी पर सवाल उठाया था। वीरेंद्र सहवाग का मानना था कि कप्तान सीनियर खिलाड़ी जैसे वो खुद, गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर को रोटेट कर रहे हैं क्योंकि यह सभी धीमे फील्डर है और इससे विरोधी टीम के 20 रन ज्यादा बन रहे हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से बातचीत के दौरान कहा था कि, ‘जब धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में कहा था कि टॉप तीन खिलाड़ी काफी धीमे फील्डर है तो किसी ने भी इस पर सवाल नहीं उठाया था। हमें खुद मीडिया से इसके बारे में पता चला था।

धोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कह दी थी लेकिन टीम मैनेजमेंट में इसको लेकर कोई भी बात नहीं हुई थी। टीम मैनेजमेंट ने कहा कि हम रोहित शर्मा को खिलाना चाहते हैं जो नए थे और इसी वजह से रोटेशन पॉलिसी की शुरुआत हुई। अगर ऐसा हो रहा है तो यह बहुत ही गलत है।’

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?