3 घरेलू खिलाड़ी जो भारतीय टेस्ट टीम में आर अश्विन की जगह ले सकते हैं
आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं
अद्यतन - अप्रैल 26, 2026 6:46 अपराह्न
2. पुलकित नारंग
![]()
31 वर्षीय पुलकित नारंग 2015 से लगातार फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं। 2025-26 रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज के लिए 5 मैचों में नारंग ने 18 के औसत और 41.08 के स्ट्राइक रेट से 24 विकेट लिए। उन्होंने तीन बार पांच विकेट लिए और रोहतक में हरियाणा के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 66 रन देकर 5 विकेट रहा।
बल्लेबाजी में भी नारंग कम नहीं हैं। रणजी ट्रॉफी के पिछले संस्करण में उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक बनाया था। हालांकि, उन्होंने एक मैच में ओपनिंग की थी, जिससे टीम प्रबंधन का उनकी बल्लेबाजी पर भरोसा साफ झलकता है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 45 मैचों में उनका औसत 17.40 है और उन्होंने तीन अर्धशतक बनाए हैं। वह टीम इंडिया में अश्विन के एक विकल्प के तौर आजमाए जा सकते हैं।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो