एशिया कप के इतिहास में ये रही पाकिस्तान की 3 सबसे शानदार जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप के इतिहास में ये रही पाकिस्तान की 3 सबसे शानदार जीत

एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होने वाला है।

Pakistan cricketer Sahid Afridi reacts after winning the sixth match of the Asia Cup one-day cricket tournament between India and Pakistan at the Sher-e-Bangla National Cricket Stadium in Dhaka on March 2, 2014. AFP PHOTO/Munir uz ZAMAN (Photo credit should read MUNIR UZ ZAMAN/AFP/Getty Images)

पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान को तीन वनडे मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए नंबर-1 वनडे टीम बनने का गौरव हासिल किया है। अब मेन इन ग्रीन एशिया कप में ट्रॉफी के लिए भिड़ती नजर आएगी। इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक बार (7) खिताब जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम है।

वहीं इसके बाद श्रीलंका (6) और पाकिस्तान (2) का नंबर आता है। पाकिस्तान ने पिछली बार 2012 में ट्रॉफी जीती थी। इस बार वह खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगा। बहरहाल, एशिया कप के इतिहास में पाकिस्तान के लिए कई यादगार मैच रहे होंगे। इस आर्टिकल में हम पाकिस्तान की 3 बड़ी जीत की चर्चा करेंगे।

3. पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, ढाका, एशिया कप 2000- फाइनल

पाकिस्तान ने पहली एशिया कप ट्रॉफी 2000 में जीती। इस सीजन लीग चरण में अपने सभी तीन मैच जीतने के बाद पाकिस्तान का सामना फाइनल में श्रीलंका से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 277 रन बनाए। कप्तान मोईन खान ने 31 गेंदों में 56 रन बनाए। वहीं इंजमाम उल हक ने 66 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 45.2 ओवर में 238 रन पर ढेर हो गई। मर्वन अट्टापट्टू ने सर्वाधिक 100 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से वसीम अकरम, मोहम्मद अकरम और अरशद खान ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp