एशिया कप के इतिहास में ये रही पाकिस्तान की 3 सबसे शानदार जीत
एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होने वाला है।
अद्यतन - अगस्त 28, 2023 2:53 अपराह्न
2. पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, एशिया कप 2012- फाइनल
2012 के सीजन में फाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। बांग्लादेश ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। इस तरह पाकिस्तान शुरुआती झटकों से उबरते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 236 रन बनाने में कामयाब हुआ।
इसके जवाब में तमीम इकबाल ने बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत दिलाई और अर्धशतक जड़ा। हालांकि, उमर गुल ने उन्हें आउट कर मैच में पाकिस्तान की वापसी करा दी। नासिर हुसैन (63) और शाकिब अल हसन (68) के बावजूद बांग्लादेश 46 ओवर तक 6 विकेट पर 190 रन ही बना सका।
हालांकि, मशरफे मुर्तजा की 9 गेंदों में 18 रनों की पारी ने जीत का मौका बना दिया। आखिरी ओवर में बांग्लादेश को 9 रनों की जरू रत थी। महमूदुल्लाह अभी भी क्रीज पर थे, ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश मैच जीत जाएगा। लेकिन तेज गेंदबाज ऐजाज चीमा ने शानदार गेंदबाजी की और अंतिम ओवर में एक विकेट लेकर केवल छह रन दिए। इस तरह पाकिस्तान ने दो रनों से जीत दर्ज कर दूसरी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।