एशिया कप के इतिहास में ये रही पाकिस्तान की 3 सबसे शानदार जीत
एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होने वाला है।
अद्यतन - अगस्त 28, 2023 2:53 अपराह्न
1. पाकिस्तान बनाम भारत, मीरपुर, एशिया कप 2014- लीग स्टेज
पाकिस्तान ने 2014 एशिया कप में भारत के खिलाफ अपनी सबसे यादगार और रोमांचक जीत में से एक दर्ज की। 2 मार्च 2014 को एक ग्रुप स्टेज मैच में, मीरपुर में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ। टॉस हारने के बाद भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरा। रोहित शर्मा, अंबाती रायडू और रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों की मदद से उसने 50 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन बनाए।
पाकिस्तान ने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत की, लेकिन रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा ने लगातार झटके देकर भारत की वापसी कराई। हालांकि, मोहम्मद हफीज के 75 रनों की मदद से पाकिस्तान 48 ओवर के बाद 6 विकेट पर 233 रन बना चुका था। उसे जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर शाहिद अफरीदी अच्छी तरह से सेट थे। लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में दो विकेट लिए और केवल तीन रन दिए।
आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए रविचंद्रन अश्विन ने भी पहली गेंद पर एक विकेट लिया, जिससे अफरीदी नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रह गए। अब पाकिस्तान को 5 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे और केवल एक विकेट हाथ में था। हालांकि, जुनैद खान ने अफरीदी को स्ट्राइक दे दिया और अफरीदी ने बैक-टू-बैक छक्के लगाकर रोमांचक मुकाबले को समाप्त कर दिया।