शिखर धवन के बाद अब यह तीन भारतीय खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास
24 अगस्त को भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
अद्यतन - अगस्त 24, 2024 8:25 अपराह्न

शनिवार, 24 अगस्त को भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए की। बता दें, शिखर धवन का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त रहा है और ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं, जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।
शिखर धवन ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुल 18 रन बनाए थे। इस सीरीज के बाद से ही शिखर धवन को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।
अब शिखर धवन के बाद कुछ और भी ऐसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही तीन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेते हुए देखा जा सकता है।
1- चेतेश्वर पुजारा

टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भाग लिया है। हालांकि, पिछले काफी समय से चेतेश्वर पुजारा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए देखा नहीं गया है।
उन्होंने अपना अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला था। चेतेश्वर पुजारा पिछले कुछ समय से इंग्लैंड काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे हैं और यहां भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है।
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम ने टेस्ट फॉर्मेट में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है और उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन भी किया है। ऐसे में चेतेश्वर पुजारा का अब भारतीय टीम में वापसी करना बहुत ही मुश्किल लग रहा है और यही वजह है कि वो बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।