शिखर धवन के बाद अब यह तीन भारतीय खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास
24 अगस्त को भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
अद्यतन - अगस्त 24, 2024 8:25 अपराह्न
2- रिद्धिमान साहा

रिद्धिमान साहा भी काफी लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। युवा खिलाड़ियों को मिलने वाले मौकों के कारण उनका टीम में वापसी करना मुश्किल है। इसके साथ ही टीम मैनेजमेंट भी उनसे पहले यह कह चुका है कि वे अब उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं।
भारतीय विकेटकीपर ने 40 टेस्ट मैच में 29.41 के औसत और 45.50 के स्ट्राइक रेट से 1353 रन बनाए हैं। यही नहीं 9 वनडे मुकाबलों में साहा ने 13.66 के औसत से 41 रन बनाए हैं। चूंकि अब उनके भारतीय टीम में वापसी की संभावना बहुत कम है, इसको देखते हुए बहुत जल्द रिद्धिमान साहा भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।