IPL 2024 में DC को लगातार मैच जीतने के लिए इन 3 चीजों को बेहतर करना है बेहद जरूरी
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।
अद्यतन - Apr 4, 2024 7:43 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। DC ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 4 मैच खेले हैं, जिसमें एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम फिलहाल अंकतालिका में दो अंकों के साथ 9वें पायदान पर है।
आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन का अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता। हालांकि, 3 अप्रैल को खेले गए मैच में डीसी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 106 रनों से हराया।
आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अभी तक काफी निराशाजनक रहा है।
1- बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में खराब प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स के पास कई अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन वो इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के टॉप 4 खिलाड़ी अभी तक लगातार बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे हैं और यही वजह है कि टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डेविड वॉर्नर को हर मैच में अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन सिर्फ एक बार ही वो इस सीजन में अर्धशतक जड़ पाए। मिचेल मार्श का इस सीजन में चार पारियों में 23 रन सर्वाधिक स्कोर रहा है। केकेआर के खिलाफ अनुभवी खिलाड़ी बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए थे। पृथ्वी शॉ ने सीएसके के खिलाफ 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ युवा सलामी बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में फेल रहे।