मार्की लिस्ट के वो 3 खिलाड़ी जो IPL 2022 की मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकेंगे - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

मार्की लिस्ट के वो 3 खिलाड़ी जो IPL 2022 की मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकेंगे

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए कुल 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

3) क्विंटन डी कॉक

Quinton de Kock
Quinton de Kock. (Photo Source: IPL/BCCI)

क्विंटन डी कॉक पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में शीर्ष क्रम में लगातार 400 से अधिक रन बनाने की क्षमता के साथ योग्य विकल्पों में से एक रहे हैं और इसके साथ ही वो सबसे अच्छे विकेटकीपरों में से एक हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज शीर्ष पर काफी आक्रामक नजर आते हैं और उनके क्रॉस-बैटेड शॉर्ट्स विशेष रूप से तेज पिचों में बहुत प्रभावी होते हैं।

उन्होंने भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता। 29 वर्षीय डी कॉक ने 77 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.3 की औसत से 2256 रन बनाए हैं और एक शतक के साथ अब तक उनके नाम 16 अर्द्धशतक भी मौजूद हैं। वह पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस उनकी आखिरी टीम थी।

उन्होंने 2020 के आईपीएल सीजन में 16 मैचों में 503 रन बनाए थे। फ्रेंचाइजी को पता होगा कि उनके पास कितने प्रकार के शॉट खेल सकता है और आईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी में उनके शीर्ष चयनों में से एक होने की उम्मीद है।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp