मैदान पर अपने गेंदबाजों पर सिर्फ गुस्सा ही करते रहे कप्तान रोहित - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैदान पर अपने गेंदबाजों पर सिर्फ गुस्सा ही करते रहे कप्तान रोहित

कल रात खेला गया था मुंबई और SRH के बीच मुकाबला।

Rohit Sharma (Image Credit- IPL\BCCI)
Rohit Sharma (Image Credit- IPL\BCCI)

आईपीएल में आपने मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा को एकदम शांत तरीके से कप्तानी करते हुए हर बार देखा होगा, लेकिन इस बार का सीजन हिटमैन के लिए काफी अलग रहा। ना तो मुंबई टीम जीत अपने नाम कर पाई और ना ही कप्तान रोहित का बल्ला चला, जिसका गुस्सा रोहित ने मैदान पर अपने साथी खिलाड़ियों पर जमकर निकाला। हमेशा कूल अंदाज में और अपने साथियों को साथ में लेकर चलने वाले रोहित कई बार मैच के दौरान गुस्सा हुए, जिसका उदाहरण कल हुए मुकाबले में भी देखने को मिला।

कप्तान रोहित शर्मा जब गुस्से में हुए आग बबूला…

मुंबई टीम हर साल स्टार खिलाड़ियों से लबरेज होती है। वहीं टीम का प्रदर्शन भी कुछ ऐसा ही होता, लेकिन इस साल कहानी काफी ज्यादा अलग थी। मेगा ऑक्शन में मजबूत टीम बनाने के लिए करोड़ों की रकम खर्च की गई और एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को खरीदा गया। लेकिन मैदान पर जाते ही सब कुछ बदल गया। मुंबई ने इस सीजन लगातार 8 मैच हारे जिसने हर फैन को निराश कर दिया। साथ ही कप्तान रोहित के चेहरे पर भी गुस्सा और निराशा साफ देखने को मिली।

*कल रात खेला गया था मुंबई और SRH के बीच मुकाबला।
*SRH के खिलाफ मुंबई के गेंदबाज रहे पूरी तरह बेअसर।
*SRH के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बनाए 193 रन।
*मुंबई के गेंदबाजों का प्रदर्शन देख कई बार गुस्सा होते दिखे रोहित।

SRH की उम्मीदें बाकी हैं अभी

वहीं, कल केन विलियमसन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 बनाए थे, जहां टीम की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने अर्धशतक लगाया। अंतिम ओवरों में यह मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था, लेकिन जीत SRH की हुई और मुंबई टीम 190 रन ही बना सकी। इसके बाद SRH टीम के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी कायम है, तो दूसरी ओर मुंबई पहले ही बाहर हो चुकी है। फिलहाल, गुजरात की टीम ने ही सबसे पहले प्लेऑफ में जगह बनाई है और बाकी 3 टीमों का फैसला अभी तक नहीं हुआ है।

close whatsapp