3 खिलाड़ी जो IPL 2024 में अंबाती रायडू की CSK में ले सकते हैं जगह  - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 खिलाड़ी जो IPL 2024 में अंबाती रायडू की CSK में ले सकते हैं जगह 

आईपीएल 2023 के बाद क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी रायडू ने 

3. शुभ्रांशु सेनापति

Subhranshu Senapati

घरेलू क्रिकेट में शुभ्रांशु सेनापति एक बड़ा नाम हैं और साल 2016 से लगातार ओडीसा के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के चलते आईपीएल 2022 के कोच्चि में हुए मिनी ऑक्शन में सीएसके ने शुभ्रांशु सेनापति को 20 लाख रूपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

दूसरी ओर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये अनुभवी बल्लेबाज आईपीएल 2024 में अंबाती रायडू को रिप्लेस करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि 26 वर्षीय सेनापति ने 32 टी-20 मैचों की 30 पारियों में 119.79 के स्ट्राइक रेट से 817 रन बनाए हैं।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp