हारिस रऊफ का केंद्रीय अनुबंध बहाल होने की संभावना है, जाने क्या है पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

हारिस रऊफ का केंद्रीय अनुबंध बहाल होने की संभावना है, जाने क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की लीगल टीम हारिस रऊफ की अपील को रिव्यू करेगी और उम्मीद लगाई जा सकती है कि उन्हें फिर से केंद्रीय अनुबंध में शामिल कर लिया जाए।

Haris Rauf. (Image Source: Twitter)
Haris Rauf. (Image Source: Twitter)

पाकिस्तान टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का केंद्रीय अनुबंध इस समय खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग 2024 से 2 दिन पहले समाप्त कर दिया गया था। दरअसल हारिस रऊफ ने बिग बैश लीग 2023-24 में खेलने के लिए दिसंबर जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था।

यह बात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी और उन्होंने हारिस रऊफ का केंद्रीय अनुबंध समाप्त कर दिया। हालांकि हालिया रिपोर्ट के मुताबिक हारिस रऊफ का केंद्रीय अनुबंध बहाल हो सकता है क्योंकि अनुभवी तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले के खिलाफ अपील की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की लीगल टीम हारिस रऊफ की अपील को रिव्यू करेगी और उम्मीद लगाई जा सकती है कि उन्हें फिर से केंद्रीय अनुबंध में शामिल कर लिया जाए। बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड समिति द्वारा सुनवाई प्रक्रिया के बाद 1 दिसंबर 2023 से हारिस रऊफ का अनुबंध समाप्त कर दिया गया था।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक पीसीबी सूत्र ने कहा कि, ‘संभावना है कि हारिस रऊफ की अपील स्वीकार की जा सकती है और उनका अनुबंध बहाल किया जा सकता है।’

हारिस रऊफ चोटिल होने की वजह से इस समय पीएसएल 2024 से हुए बाहर

बता दें, हारिस रऊफ चोटिल होने की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग 2024 से बाहर हो चुके हैं। इस सीजन के लाहौर कलंदर्स के तीसरे मुकाबले में हारिस रऊफ चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।

हारिस रऊफ का प्रदर्शन पाकिस्तान टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और कई लोगों ने उनकी गेंदबाजी की हमेशा ही जमकर प्रशंसा की है। हालांकि पिछले काफी समय से हारिस रऊफ अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे हैं। पाकिस्तान के तमाम फैंस जल्द ही हारिस रऊफ को राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए देखना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?