तिलक वर्मा और सुरेश रैना: क्या आप जानते हैं दोनों खिलाड़ियों की इन समानताओं के बारे में? - क्रिकट्रैकर हिंदी

तिलक वर्मा और सुरेश रैना: क्या आप जानते हैं दोनों खिलाड़ियों की इन समानताओं के बारे में?

युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

Suresh Raina And Tilak Varma (Pic Source-X)
Suresh Raina And Tilak Varma (Pic Source-X)

हाल ही में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैच की टी20 सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि, तिलक वर्मा ने पहले मैच में 18 गेंदों में 33 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने 20 रन बनाए। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यह खुलासा किया कि तिलक वर्मा ने उनसे यह अपील की थी की तीसरे टी20 में उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जाए और उन्हें नंबर तीन पर खेलने के लिए भेजा जाए।

तीसरे टी20 में तिलक वर्मा ने 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 107* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। यही नहीं चौथे मैच में उन्होंने एक बार फिर से धमाकेदार बल्लेबाजी की और 120* रन बनाए। तीसरे टी20 में तिलक वर्मा ने 191.07 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे जबकि चौथे मुकाबले में उन्होंने 255.32 के स्ट्राइक रेट से रन जड़े।

उनकी इस बल्लेबाजी को लेकर तमाम लोग तिलक वर्मा की तुलना भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना से कर रहे हैं जिन्होंने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

सुरेश रैना और तिलक वर्मा के समान स्ट्राइकिंग आंकड़े:

S. No.

आंकड़े

सुरेश रैना तिलक वर्मा
1 जन्मदिन नवंबर (1986) नवंबर (2002)
2 बल्लेबाजी शैली बाएं हाथ बाएं हाथ
3 गेंदबाजी शैली ऑफ ब्रेक ऑफ ब्रेक
4 पहले आईपीएल अर्धशतक के लिए खेले गए मुकाबले 2 2
5 डेब्यू आईपीएल सीजन में रन 350 (10 पारी) 350 (10 पारी)
6 टी20 डेब्यू में उम्र 20 साल 20 साल
7 टी20 डेब्यू में कैच 2 2
8 पहले टी20 अर्धशतक में मैच का रिजल्ट हार हार
9 पहला टी20 विकेट पहला ओवर, बाएं हाथ के बल्लेबाज को किया आउट, टीम हारी पहला ओवर, बाएं हाथ के बल्लेबाज को किया आउट, टीम हारी
10 पहला टी20 शतक किस टीम के खिलाफ मारा दक्षिण अफ्रीका नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए
11 सफल चीज में 49 रन पर नाबाद रन बनाना हां हां हां

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?