टीम इंडिया की जीत और विराट का ये रिएक्शन देख, अनुष्का भाभी का दिल हुआ गार्डन-गार्डन CricTracker Hindi

टीम इंडिया की जीत और विराट का ये रिएक्शन देख, अनुष्का भाभी का दिल हुआ गार्डन-गार्डन

विराट कोहली का एक नया वीडियो हुआ वायरल।

Virat Kohli And Anushka Sharma (Photo Source: X)
Virat Kohli And Anushka Sharma (Photo Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने एंट्री ले ली है, जहां भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है दुबई में। वहीं इस जीत के बाद टीम इंडिया के हर खिलाड़ी की खुशी एक अलग लेवल पर थी, साथ ही अब विराट कोहली का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

कमाल की पारी खेली थी विराट कोहली ने

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था, भले ही वो अपना शतक पूरा नहीं कर पाए थे लेकिन वो टीम इंडिया का काम तब तक आसान कर गए थे। जहां अपनी पारी में कोहली ने 84 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके भी निकले थे और इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने शतक ठोका था।

टीम इंडिया की जीत और विराट कोहली का ये रिएक्शन

*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत के बाद विराट कोहली का एक नया वीडियो हुआ वायरल।
*वायरल वीडियो में विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं।
*जहां टीम इंडिया की जीत के बाद विराट ने अनुष्का को देख जताई थी काफी ज्यादा खुशी।
*ऐसे में अनुष्का शर्मा के चेहरे पर भी थी काफी बड़ी मुस्कान और साथ में थे विराट के भाई।

विराट कोहली का वायरल वीडियो आप भी देखो

जीत के बाद कुछ ऐसा था शानदार नजारा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया ने ले लिया अपना बदला

दूसरी ओर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से साल 2023 की हार का बदला ले लिया है, साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप खेला था और उसका फाइनल भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था। जिसमें टीम इंडिया को हार मिली थी, ऐसे में अब रोहित की सेना ने उस हार का बदला ले लिया है और ऑस्ट्रेलिया का सपना तोड़ दिया है। वैसे अब दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड टीम के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती होगी और ये मैच जीतने वाली टीम का भारत से फाइनल मैच होगा। वहीं अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया है, ऐसे में ये फाइनल मैच पाकिस्तान में नहीं होगा और 9 मार्च के दिन खिताबी जंग दुबई के मैदान पर होगी।

close whatsapp