AUS vs ENG: वाह! क्या फील्डिंग है, एश्टन एगर ने हवा में कूदकर अपनी टीम के लिए बचाए 5 रन
इंग्लैंड की ओर से डेविड मलान ने 128 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 134 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
अद्यतन - Nov 17, 2022 1:44 pm

आज यानी 17 नवंबर को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही लेकिन अनुभवी बल्लेबाज डेविड मलान के शानदार शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 287 रन बना लिए हैं। तमाम प्रशंसकों ने मलान की इस पारी की सराहना की। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के ऊपर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। इसके साथ ही एश्टन एगर ने अपनी टीम के लिए शानदार फील्डिंग करते हुए 5 रन बचाए।
बता दें, डेविड मलान ने एक शानदार शॉट खेला जो सीधा छक्के के लिए जा रहा था लेकिन एश्टन एगर की करिश्माई फील्डिंग की बदौलत उन्होंने अपनी टीम के लिए 5 रन बचाए।
ये रही एश्टन एगर की वीडियो:
That's crazy!
Take a bow, Ashton Agar #AUSvENG pic.twitter.com/FJTRiiI9ou
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 17, 2022
यह सब हुआ इंग्लैंड की पारी के 45वें ओवर में। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की एक गेंद पर मलान ने तगड़ा प्रहार किया। गेंद बल्ले से अच्छी तरह से लगी और बाउंड्री के पार जाने लगी लेकिन एश्टन एगर ने हवा में कूदकर टीम के लिए 5 रन बचाए। एश्टन एगर की इस फील्डिंग के लिए तमाम प्रशंसकों ने उनकी जमकर तारीफ की।
मुकाबले की बात की जाए तो इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपने शुरुआती 3 विकेट मात्र 33 रन पर ही गंवा दिए। सैम बिलिंग्स भी 17 रन बनाकर रनआउट हो गए। इंग्लैंड कप्तान जोस बटलर ने 29 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालांकि टीम की ओर से डेविड मलान ने 128 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 134 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
डेविड विली ने 34* रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने 10 ओवर में 62 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा एडम ज़म्पा ने 10 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट हासिल किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 287 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम को यह मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 288 रन बनाने होंगे।