मई 27- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं 27 मई की Evening न्यूज हेडलाइंस
अद्यतन - मई 27, 2023 4:27 अपराह्न

1. एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले मिचेल स्टार्क ने दिया बड़ा बयान
एशेज सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा है कि टीम की प्लेइंग इलेवन में फिट रहने के लिए वह अपना खेल नहीं बदलने वाले हैं।
2. वीरेंद्र सहवाग ने चुने IPL 2023 के टॉप 5 बल्लेबाज
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2023 में कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों के नाम चुने हैं। साथ ही बता दें वीरू ने इन 5 खिलाड़ियों को पांडव बताया है और इस लिस्ट में रिंकू सिंह, शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और हेनरिक क्लासेन ने जगह बनाई है।
3. एशेज सीरीज 2023 से पहले पैट कमिंस ने रखा अपना पक्ष
पैट कमिंस ने एशेज सीरीज 2023 के शुरू होने से पहले कहा- मुझे लगता है कि हम 2019 में कुछ चीजें पीछे छोड़ गए। दूसरे और तीसरे टेस्ट को हम जीत सकते थे और पांचवें टेस्ट में हमने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। इसकी वजह से ही इंग्लैंड को हमारे ऊपर हावी होने का मौका मिल गया। 2019 में हम इंग्लैंड को उनके घर में मात नहीं दे पाए लेकिन इस बार हम उनको उन्हीं के घर में हराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
4. सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की कप्तानी की तारीफ
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने हार्दिक पांड्या की आईपीएल में कप्तानी की तारीफ करते हुए स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- वह अक्सर धोनी की प्रशंसा करने से पीछे नहीं हटते हैं ठीक उन सभी लोगों की तरह जो धोनी की करियर को फॉलो करते हैं। जब वे टॉस के लिए जाते हैं तो काफी फ्रेंडली रहते हैं और मुस्कुराते रहते हैं। लेकिन जब बात मैच की आती है तो फिर पूरी तरह से अलग ही माहौल देखने को मिलेगा। यह एक बहुत अच्छा मौका है हार्दिक पांड्या के लिए कि वह दिखा सकते हैं कि उन्होंने इन चीजों को कितनी जल्दी सीखा है।
5. जनता का पैसा कैसे बर्बाद कर रहे आरोपों पर भड़के हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह उस आरोप पर भड़क गए हैं कि जब उनसे किसी ने ट्विटर पर कहा कि वह जनता के पैसे की बर्बादी कर रहे हैं। हरभजन ने हताश होकर ट्विटर पर लिखा- मैं जनता का पैसा कैसे बर्बाद कर रहा हूं? समझाओ भाई? सांसद को जो भी पैसा मिलता है, वह जिले के DC को जाता है, और एक-एक पैसा हमारे लोगों के लाभ के लिए जाता है। मैं अपने लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं, और आगे भी करता रहूंगा।
6. रवि शास्त्री ने मनाया 61वां जन्मदिन
क्रिकेट से ज्यादा अपनी क्रिकेट कमेंट्री के लिए मशहूर रवि शास्त्री आज 27 मई को अपना 61वां जन्मदिन बना रहे हैं। तो वहीं इस मौके पर उन्हें क्रिकेट जगत से खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं।
7. लंदन में पार्टी करते हुए आए नजर केएल राहुल
चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वह लंदन के क्लब में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।
8. महेला जयवर्धने ने मनाया 46वां जन्मदिन
श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार महेला जयवर्धने ने आज 27 मई को अपना 46वां जन्मदिन मनाया है। बता दें कि इस मौके पर उन्हें क्रिकेट जगद से शुभकामनाएं मिल रही हैं। वह साल 2013 आईसीसी स्प्रिट ऑफ द ईयर का अवाॅर्ड जीत चुके हैं।
9. WTC से पहले कोहली ने शुरू की विराट ‘प्रैक्टिस’
पूर्व भारतीय कप्तान और किंग कोहली ने नाम से मशहूर विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। बता दें कि कोहली ने प्रैक्टिस करते हुए कुछ फोटोज को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किए हैं।