रोहित शर्मा की जगह टेस्ट कप्तान के रूप में इन तीन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा की जगह टेस्ट कप्तान के रूप में इन तीन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

रोहित शर्मा को 2022 में भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

Ashwin (Photo Source: Twitter)
Ashwin (Photo Source: Twitter)

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी शिकस्त मिली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की तमाम लोगों ने जमकर आलोचना की। कई लोगों का यह कहना था कि रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट कप्तानी से हटा देना चाहिए।

बता दें, रोहित शर्मा को 2022 में भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। उनको यह पद तब दिया गया जब विराट कोहली ने टेस्ट कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया था। रोहित शर्मा ने टेस्ट कप्तानी काफी अच्छी की है लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी में अभी तक एक भी ICC ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है।

अब आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र से पहले तमाम फैंस और विशेषज्ञों का मानना है कि टीम मैनेजमेंट को नया कप्तान नियुक्त करना चाहिए। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जो टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा की जगह भारत के नए कप्तान बन सकते हैं।

3- श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer (PHOTO Source: Twitter)
Shreyas Iyer (PHOTO Source: Twitter)

भले ही श्रेयस अय्यर ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर में भारतीय टीम की कप्तानी नहीं की है लेकिन उनके पास कप्तानी का काफी अनुभव है। घरेलू क्रिकेट में और इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने काफी कप्तानी की है और अपनी टीम को महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई है।

श्रेयस अय्यर ने 2021 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन लगातार चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम से बाहर ही रहना पड़ा। श्रेयस अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट में एक बल्लेबाज के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

2018-19 देवधर ट्रॉफी में जब श्रेयस अय्यर को इंडिया B टीम का कप्तान बनाया गया था तब उन्होंने उस कॉन्पिटिशन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इंडियन प्रीमियर लीग में भी उनके पास कप्तानी का काफी अनुभव है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp