रोहित शर्मा की जगह टेस्ट कप्तान के रूप में इन तीन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा की जगह टेस्ट कप्तान के रूप में इन तीन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

रोहित शर्मा को 2022 में भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

2- ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)
Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)

ऋषभ पंत भी भारत के अगले टेस्ट कप्तान हो सकते हैं। सिर्फ 25 साल की उम्र में ऋषभ पंत ने भारत को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है और उनकी विकेटकीपिंग भी काफी अच्छी है। पंत ने इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक भी जड़ा है।

उनके भविष्य को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि ऋषभ पंत रोहित शर्मा की जगह काफी अच्छी तरह से टेस्ट क्रिकेट में ले सकते हैं। ऋषभ पंत के पास भी भारतीय घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी करने का काफी अनुभव है। जून 2022 में ऋषभ पंत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

2017 में जब ऋषभ पंत 20 साल के थे तब विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने दिल्ली टीम की भी कप्तानी की थी। 2021 में श्रेयस अय्यर की जगह ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी दी गई।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp