'वे अगली फ्लाइट पकड़ कर घर निकल सकते हैं', इंग्लैंड के बैजबॉल एप्रोच पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कसा तंज - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वे अगली फ्लाइट पकड़ कर घर निकल सकते हैं’, इंग्लैंड के बैजबॉल एप्रोच पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कसा तंज

IND vs ENG (Pic Source-Twitter)
IND vs ENG (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट में मेहमान इंग्लैंड के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। रोहित एंड कंपनी ने खेल के चौथे दिन ही इंग्लैंड को 434 रनों के विशाल अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। तीसरे टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद बेन स्टोक्स की टीम की ब्रिटिश मीडिया में काफी आलोचना हुई।

वहीं अब भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने भी मेहमान टीम के सीरीज में किसी तरह की वापसी को नकार दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के बैजबॉल दृष्टिकोण पर तंज कसते हुए कहा कि संभावित सीरीज हार से बचने के लिए इंग्लैंड को घर वापसी के लिए फ्लाइट बुक कर लेना चाहिए।

श्रीकांत ने अपने YouTube चैनल पर कहा, अगर संभव हो तो वे घर ले लिए फ्लाइट ले सकते हैं। लेकिन उन्हें बाकी के दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं। बैजबॉल और वे सभी सिद्धांत जिनका उन्होंने प्रचार किया, यहां काम नहीं किया। क्या यह एशेज में काम करता है? सच कहूं तो, अगर वे इसी तरह खेलते रहे तो कोई भी रणनीति काम नहीं कर सकती।

उन्होंने आगे कहा, मुझे नहीं लगता कि यह (बैजबॉल) लंबे समय तक काम करेगा। बस वहां जाना और हर गेंद को हिट करने की कोशिश करना। ब्रेंडन मैकुलम उस तरह से बल्लेबाजी कर सकते हैं, बेन स्टोक्स उस तरह से बल्लेबाजी कर सकते हैं। हर कोई ऐसा नहीं कर सकता है।

क्रिस श्रीकांत ने कहा, मुझे लगता है कि उन्हें इन परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने के लिए स्किल की आवश्यकता थी। आपको गेंदबाजी करने के लिए प्रतिभा की जरूरत है।

गौरतलब है कि हैदराबाद टेस्ट में 28 रनों से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को विशाखापत्तनम और राजकोट में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?