तीन ऐसे खिलाड़ी जिन्हें IPL फ्रेंचाइजी में कप्तानी करने से पहले भारतीय टीम की ओर से मिली बड़ी जिम्मेदारी
एशियन गेम्स 2023 की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। यह टूर्नामेंट 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा।
अद्यतन - Jul 17, 2023 1:42 pm

एशियन गेम्स 2023 की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। यह टूर्नामेंट 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इस बेहतरीन टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है जिसकी कप्तानी शानदार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे।
सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी तक भारत के लिए सिर्फ 10 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। एक वनडे मुकाबला और 9 टी-20 मैच। तमाम लोगों को उम्मीद थी कि इस टूर्नामेंट के लिए शिखर धवन को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया जाएगा लेकिन चयनकर्ताओं ने यह फैसला लेते हुए सबको हैरान कर दिया है।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने से पहले भारतीय टीम की कप्तानी की है।
3- जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से 2013 से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से 120 मुकाबलों में 145 विकेट अपने नाम किए हैं।
इस शानदार लीग में जसप्रीत बुमराह के पास काफी अनुभव है लेकिन उन्हें कभी भी उपकप्तानी का जिम्मा नहीं सौंपा गया। 2022 तक कायरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के उपकप्तान थे। 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टेस्ट मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को चोटिल रोहित शर्मा की जगह भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
जसप्रीत बुमराह की कप्तानी इतनी अच्छी नहीं रही और भारत को इस मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से करारी शिकस्त मिली। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में काफी आक्रामक क्रिकेट खेला था और भारत के पास इसका कोई जवाब नहीं था।