तीन ऐसे खिलाड़ी जिन्हें IPL फ्रेंचाइजी में कप्तानी करने से पहले भारतीय टीम की ओर से मिली बड़ी जिम्मेदारी
एशियन गेम्स 2023 की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। यह टूर्नामेंट 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा।
अद्यतन - Jul 17, 2023 1:42 pm
2- अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है। 2015 में रहाणे को जिंबाब्वे के खिलाफ खेली जा चुकी 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज और टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। पहली बार अजिंक्य रहाणे को भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए देखा गया।
वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में जिंबाब्वे को क्लीनस्वीप किया। दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज बराबरी में समाप्त हुई। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी मिली।
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उस समय के टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ के ऊपर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने की वजह से कप्तानी से बैन कर दिया गया था। इंडियन प्रीमियर लीग में रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 24 मुकाबलों में कप्तानी की जिसमें से 9 में टीम ने जीत दर्ज की जबकि 15 में उसे हार का सामना करना पड़ा।