तीन ऐसे खिलाड़ी जिन्हें IPL फ्रेंचाइजी में कप्तानी करने से पहले भारतीय टीम की ओर से मिली बड़ी जिम्मेदारी
एशियन गेम्स 2023 की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। यह टूर्नामेंट 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा।
अद्यतन - जुलाई 17, 2023 1:42 अपराह्न
1- ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भी फ्रेंचाइजी की कप्तानी नहीं की है लेकिन उन्हें आगामी एशियन खेल 2023 में भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन की जगह युवा खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में ऋतुराज का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने 16 मुकाबलों की 15 पारियों में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 590 रन बनाए थे। अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में ऋतुराज गायकवाड़ ने 52 मुकाबलों में 135.52 के स्ट्राइक रेट से 1797 रन बनाए हैं।
अब देखना यह है कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी को क्या ऋतुराज गायकवाड़ अच्छी तरह से संभाल पाएंगे या नहीं। बोर्ड ने ऋतुराज के प्रदर्शन को देखकर उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो