ईशान किशन की हिम्मत देखिए, अजिंक्य रहाणे को उनकी बल्लेबाजी के लिए ट्रोल कर रहे हैं!
जोमेल की बल्लेबाजी को देखते हुए ईशान किशन ने अजिंक्य रहाणे की टांग खिंचाई करते हुए कहा कि, आप से ज्यादा बॉल खेल गया अज्जू भाई।
अद्यतन - Jul 16, 2023 12:24 pm

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां भारत कैरिबियाई टीम के खिलाफ टेस्ट मैच, ODI और टी20 मैच खेलेगा। वहीं डोमिनिका में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया, जिसको टीम इंडिया ने एक पारी और 141 रनों से जीता।
इस मैच में भारत की ओर से ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू किया। वहीं रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने कमाल की पारी खेली। बता दें उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलकर सबको काफी प्रभावित किया। वहीं ईशान किशन इस मुकाबले में ज्यादा रन नहीं बना सकें।
दरअसल ईशान किशन को ज्यादा गेंद खेलने का मौका नहीं मिला, वह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अजिंक्य रहाणे को उनकी बल्लेबाजी के लिए ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।
ईशान किशन ने की अजिंक्य रहाणे की टांग खिंचाई
दरअसल तीसरे दिन जब मैच खत्म होने वाला था और विंडीज ने अपने विकेट काफी जल्दी जल्दी खो दिए थे। तब ईशान टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे से मजाक मस्ती करते नजर आए और कुछ उनसे ऐसा कहा जो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया। बता दें भारत को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी। लेकिन 11 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जोमेल वारिकन ने भारत के जीत के इंतजार को बढ़ा दिया था और विकेट पर काफी देर तक जमे रहें।
https://twitter.com/NihariVsKorma/status/1680127720523546624?s=20
उन्होंने टीम इंडिया को काफी परेशान किया। बता दें वारिकन ने 18 गेंदों पर 18 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान तीन चौके भी लगाएं। तब जोमेल की बल्लेबाजी को देखते हुए ईशान किशन ने अजिंक्य रहाणे की टांग खिंचाई करते हुए कहा कि, आप से ज्यादा बॉल खेल गया अज्जू भाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे 11 गेंदों में 3 रन ही बना सके थे।