1 करोड़ की बेस प्राइस वाले इन तीन खिलाड़ियों पर लगा सकती है आईपीएल की सबसे बड़ी बोली
13 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है जबकि 1 करोड़ के बेस प्राइस के 14 खिलाड़ी है।
अद्यतन - दिसम्बर 18, 2023 6:54 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) ऑक्शन के लिए मंच सजने लगा है और अब से कुछ घंटों बाद ही खिलाड़ियों के नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी लिस्ट तैयार कर ली होगी। कुछ टीमों के पास अच्छे इम्पेक्ट प्लेयर्स की भी लिस्ट होगी, जिन पर उनकी नजर होगी।
फिलहाल तमाम लोग आईपीएल 2024 के ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, कुल 23 खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है। यही नहीं 13 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है जबकि 1 करोड़ के बेस प्राइस के 14 खिलाड़ी है।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए रखा है और इन पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है।
1- रोवमैन पॉवेल

रोवमैन पॉवेल को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने वेस्टइंडीज की ओर से कई मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।
आईपीएल 2023 में रोवमैन पॉवेल ने 3 मुकाबलों में सिर्फ सात रन ही बनाए थे। यही वजह है कि दिल्ली फ्रेंचाइजी ने उन्हें आगामी संस्करण से पहले रिलीज कर दिया।
रोवमैन पॉवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह काफी बार दिखाया है कि वो काफी आक्रामक खिलाड़ी है और यही वजह है कि इस बार भी उन पर बड़ी बोली लग सकती है। रोवमैन पॉवेल विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले का रुख पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखते हैं।