एशिया कप से हो गए बाहर लेकिन पाकिस्तान टीम के लिए यह तीन बातें रही काफी सकारात्मक - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप से हो गए बाहर लेकिन पाकिस्तान टीम के लिए यह तीन बातें रही काफी सकारात्मक

तमाम लोगों को उम्मीद थी कि पाकिस्तान इस मैच को आराम से जीत जाएगा लेकिन श्रीलंका के सामने उनकी एक ना चली।

2- शाहीन अफरीदी ने लगातार झटके हैं विकेट

Shaheen Afridi (Photo Source: Twitter)
Shaheen Afridi (Photo Source: Twitter)

भले ही पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने श्रीलंका और भारत के खिलाफ सुपर 4 मुकाबलों में ज्यादा अच्छी गेंदबाजी ना कि हो लेकिन उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में 5 मैचों में 23.50 के औसत से 10 विकेट हासिल किए।

शाहीन अफरीदी ने नेपाल के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और दो विकेट अपने नाम किए थे। भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने उसे मुकाबले में टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट झटका था जबकि फाइनल स्पेल में हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को वापस पवेलियन की राह दिखाई थी।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में वो अपने इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। पाकिस्तान टीम भी इस बात से काफी खुश होगी कि शहीन अफ़रीदी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp