एशिया कप से हो गए बाहर लेकिन पाकिस्तान टीम के लिए यह तीन बातें रही काफी सकारात्मक
तमाम लोगों को उम्मीद थी कि पाकिस्तान इस मैच को आराम से जीत जाएगा लेकिन श्रीलंका के सामने उनकी एक ना चली।
अद्यतन - सितम्बर 15, 2023 4:18 अपराह्न
1- मोहम्मद रिजवान अपने बेहतरीन फॉर्म में आए वापस

बल्लेबाजों में बात की जाए तो पाकिस्तान टीम इस बात से काफी खुश होगी कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अब अपने शानदार फॉर्म में वापस आ चुके हैं।
मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में 73 गेंदों में 86 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा था और सभी पर कड़ा प्रहार किया था।
यही नहीं उन्होंने नेपाल के खिलाफ 44 रनों की पारी खेली थी जबकि बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा था। मोहम्मद रिजवान ने एशिया कप 2023 के पांच मुकाबलों में 195 रन बनाए थे।
Previous
Page 3 / 3