तीन मुख्य कारण जिसकी वजह से डेविड वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बीच में ही कप्तानी पद से हट सकते हैं
डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी तो काफी अच्छी रही है लेकिन उनकी कप्तानी पर सभी लोग सवाल उठा रहे हैं।
अद्यतन - Apr 12, 2023 5:56 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो चुकी है। जहां एक तरफ अभी तक सभी टीमों ने कम से कम एक मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन की एकमात्र टीम है जिन्होंने अभी तक अपने सभी मुकाबलों में हार दर्ज की है।
बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं और 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी तो काफी अच्छी रही है लेकिन उनकी कप्तानी पर सभी लोग सवाल उठा रहे हैं।
बता दें, ऋषभ पंत की अनुपलब्धता में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान नियुक्त किया था, हालांकि उनकी कप्तानी अभी तक काफी निराशाजनक रही है। दिल्ली फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के बीच में ही उनको इस पद से हटा सकती हैं।
1- खराब कप्तानी:

डेविड वॉर्नर के पास अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट का काफी अनुभव है। उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट भी काफी खेला हुआ है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।
हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। वो भले ही सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में है लेकिन उनकी कप्तानी पर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 50 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। इसके बाद उनको गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से हराया था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी वो 57 रनों से हार गए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में उन्हें 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।