Suryakumar Yadav सैर-सपाटा करने के साथ-साथ, अलग ही आउटफिट में GYM भी कर रहे हैं
विदेश में Suryakumar Yadav अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
अद्यतन - अगस्त 14, 2024 1:50 अपराह्न

क्रिकेट से मिले लंबे ब्रेक के बीच Suryakumar Yadav भी अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहा है, जहां इन दिनों ये खिलाड़ी अपनी वाइफ और माता-पिता के साथ सैर-सपाटा करने निकला हुआ है। इसी कड़ी में SKY की हर दिन कोई तस्वीर या इंस्टा स्टोरी सामने आ रही है, जहां अबकी बार भी बल्लेबाज ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी।
कब होगी Suryakumar Yadav की मैदान पर वापसी?
श्रीलंका के खिलाफ बतौर कप्तान Suryakumar Yadav ने टी20 सीरीज जीती थी, लेकिन वो वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने गए थे। ऐसे में अब SKY की मैदान पर वापसी Buchi Babu टूर्नामेंट के जरिए होगी, जहां वो सरफराज खान की कप्तानी में मुंबई टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। उसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वो अक्टूबर महीने में वापसी करेंगे, जहां टीम इंडिया का टी20 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ सामना होगा। वैसे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शायद ही SKY का चयन हो, दूसरी वो ओर टीम इंडिया से तीनों प्रारूप खेलने की इच्छा जता चुके हैं।
कुछ भी हो जाए Suryakumar Yadav का वर्कआउट नहीं थमता
*इन दिनों विदेश में Suryakumar Yadav अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
*इस बीच SKY की वाइफ ने बेहद खूबसूरत नजारे के साथ इंस्टा पर एक तस्वीर की शेयर।
*दूसरी ओर SKY ने GYM से शेयर की इंस्टा स्टोरी, पहन रखी थी उन्होंंने अपनी नाइट ड्रेस।
*सूर्यकुमार ने तस्वीर पर लिखा- कपड़ों के लिए माफी, इसके लिए तो टाइम ही टाइम है ।
पहले आप Suryakumar Yadav की ये मजेदार इंस्टा स्टोरी देखो
![]()
अब एक नजर डालते हैं वाइफ संग बल्लेबाज की इस तस्वीर पर
इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से तीनों प्रारूप खेलने हैं
जी हां, हाल ही में SKY ने एक बयान दिया था, जहां उन्होंने कहा था कि वो अब टीम इंडिया से लगातार तीनों प्रारूप खेलने की इच्छा रखते हैं। वैसे ये खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है, तो वहीं अभी तक सूर्यकमार यादव ने सिर्फ 1 ही टेस्ट मैच खेला है अपने करियर में।