Virat Kohli का सालों पुराना इंटरव्यू हुआ अब वायरल, पहले ही अपने इरादे कर दिए थे साफ
विराट कोहली का एक पुराना इंटरव्यू हो रहा काफी ज्यादा ही वायरल।
अद्यतन - Aug 25, 2024 5:27 pm

Virat Kohli सालों से टीम इंडिया के लिए धाकड़ प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं जो विराट ने अपने नाम ना किया हो। इस बीच अब कोहली का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी बात बोली थी जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे और साथ ही कोहली ने पहले ही क्रिकेट के मैदान पर सफल होने की कसम खा ली थी।
अंडर-19 क्रिकेट में ही कमाल कर दिया था Virat Kohli ने
जी हां, Virat Kohli ने अंडर-19 क्रिकेट से कमाल करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दरअसल, विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था, उसके बाद उन्हें IPL में मौका मिला था और फिर उन्होंने टीम इंडिया में एंट्री ली थी। जिसके बाद सालों तक वो बतौर खिलाड़ी खेलते रहे, वहीं धोनी के बाद उनको टीम इंडिया की कप्तानी मिली। लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ICC की कोई भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी।
सालों पहले ही Virat Kohli ने सफल होने की कसम खा ली थी
*विराट कोहली का एक पुराना इंटरव्यू हो रहा काफी ज्यादा ही वायरल।
*करियर के शुरूआत में दिया था विराट ने इंटरव्यू, खुद के खेल को लेकर बोले थे।
*मैं अपने करियर में साधारण खिलाड़ी के तौर पर याद नहीं किया जाना चाहता- विराट।
*मेरा करियर खत्म हो, तो नहीं चाहता की लोग बोले की एक विराट नाम का प्लेयर खेला था।
Virat Kohli का ये वीडियो हो रहा है वायरल
फिलहाल कहां है टीम इंडिया का ये बल्लेबाज?
दूसरी ओर लंका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के बाद विराट फिर से लंदन चले गए थे, जहां वो अभी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। साथ ही कुछ समय पहले उनका लंदन से वीडियो भी सामने आया था, जिसमें विराट आम आदमी की तरह घूमते हुए नजर आ रहे थे। दूसरी ओर अब कोहली जल्द ही भारत आएंगे, जहांं वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे।