Shikhar Dhawan ने तीन दिग्गजों को लेकर बोली मन की बात, एक क्लिक में जानें गब्बर के जज्बात
Dhawan ने शुभमन, SKY और सचिन तेंदुलकर को दिए मजेदार नाम।
अद्यतन - Sep 12, 2024 3:59 pm

शुभमन गिल ने Shikhar Dhawan की टीम इंडिया में जगह ली थी, उसके बाद गब्बर की भारतीय टीम से हमेशा के लिए छुट्टी हो गई थी। लेकिन उसके बाद भी शिखर के मन में गिल के लिए कुछ गलत नहीं है, दूसरी ओर DPL के दौरान धवन को कुछ खिलाड़ियों को फिल्मी नाम देने के लिए बोला गया था और उन्होंने इस दौरान शुभमन को शानदार नाम दिया था।
शुभमन गिल से होती थी Shikhar Dhawan को जलन
जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान Shikhar Dhawan ने एक बड़ा खुलासा किया था, इस दौरान धवन ने कहा था कि जब गिल खेलते थे तो उनको जलन होती थी। लेकिन फिर शुभमन गिल धवन से अच्छा प्रदर्शन करने लगे थे, तो उसके बाद धवन ने कहा था कि मैं Selector होता तो टीम में गिल को चुनता।
इन तीन स्टार खिलाड़ियों को लेकर क्या है Shikhar Dhawan की राय?
*Shikhar Dhawan ने शुभमन, SKY और सचिन तेंदुलकर को दिए मजेदार नाम।
*DPL के दौरान शिखर धवन ने शुभमन गिल को ‘खिलाड़ी’ नाम दिया है वीडियो में।
*तो गब्बर ने बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को क्रिकेट की दुनिया का ‘टाइगर’ बताया है।
*वहीं Mister Perfectionist का टैग इस खिलाड़ी ने सचिन तेंदुलकर को दिया है।
आप Shikhar Dhawan का ये वीडियो जरूर देखना
हाल ही में गिल ने मनाया था अपना जन्मदिन
वहीं हाल ही में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसके कई सारे वीडियो काफी वायरल हुए थे। इस दौरान गिल की पार्टी में बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के अलावा, उनसे सबसे खास दोस्त ईशान किशन भी पहुंचे थे। वहीं इस पार्टी में इन खिलाड़ियों ने खूब धमाल मचाया था और जमकर डांस भी किया था। दूसरी ओर अब शुभमन गिल और केएल राहुल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे, तो दूसरी ओर बल्लेबाज ईशान किशन ने Duleep Trophy के दूसरे मैच में शानदार शतक लगाते हुए 111 रन बनाए हैं।