IPL 2024: 3 मुख्य कारण आखिर क्यों DC ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को अपनी टीम में शामिल करके गलत फैसला लिया
बिग बैश लीग 2023-24 में भी इस बल्लेबाज ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी।
अद्यतन - मार्च 15, 2024 3:53 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क को लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें, पीठ की चोट की वजह से लुंगी एनगिडी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से बाहर हो चुके हैं।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम लोगों का दिल जीता है। बिग बैश लीग 2023-24 में भी इस बल्लेबाज ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। हालांकि आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण की आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को अपनी टीम में शामिल करके काफी गलत फैसला लिया।
1- भारतीय परिस्थिति का जेक फ्रेजर-मैकगर्क को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है

बता दें, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अभी तक भारत की परिस्थिति में एक भी मैच नहीं खेला है। ऑस्ट्रेलिया के ऐसे कई खिलाड़ी है जिनका प्रदर्शन भारत में हमेशा ही काफी निराशाजनक रहा है।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में बल्लेबाजी करते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं स्पिनर्स के खिलाफ उन्हें काफी दिक्कतें हो सकती है।