टी20 वर्ल्ड कप को अपने फैंस के सामने जीतना और भी स्पेशल होगा: निकोलस पूरन - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप को अपने फैंस के सामने जीतना और भी स्पेशल होगा: निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज टीम युगांडा, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के साथ ग्रुप सी में है।

Nicholas Pooran (Image Source: Getty Images)
Nicholas Pooran (Image Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। बता दें, कुल 20 टीमें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में आपस में भिड़ेगी। यह बेहतरीन टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा। हालांकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले वेस्टइंडीज के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इस शानदार टूर्नामेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

निकोलस पूरन खुद यही चाहते है कि वो अपने फैंस के सामने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल को जीते और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करें। बता दें, वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप को पहली बार 2012 में डैरेन सेमी की कप्तानी में अपने नाम किया था। इसके बाद टीम ने उन्हीं की कप्तानी में इसे 2016 में फिर से जीता था। अब टीम के सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को तीसरी बार अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

निकोलस पूरन ने ESPNक्रिकइंफो को बताया कि, ‘2 साल के बाद हम लोग वापसी कर रहे हैं और सभी लोग वैसा ही फील करना चाहते है जैसे हमने दो बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। मुझे लगता है कि वो मोमेंट एक बार फिर से आएगा और हम लोग आगामी टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करेंगे। अपने फैंस के सामने ऐसा करना और भी स्पेशल होगा।’

हम लोग आप पहले से काफी बेहतर हो गए हैं: निकोलस पूरन

निकोलस पूरन ने आगे कहा कि, ‘हम सब खिलाड़ी के रूप में और भी बड़े हो गए हैं। जब हमने ऑस्ट्रेलिया में भाग लिया था तब हमारी टीम क्वालीफाई नहीं हो पाई थी और सभी लोगों को काफी दुख हुआ था। उसके बाद मैंने भी कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था। सभी लोग काफी दुखी थे लेकिन अब हम वो टीम नहीं है। अब काफी कुछ बदल चुका है।

हम सब जानते हैं कि इस समय हमें सभी मैच जीतने जरूरी हैं। इस बार हमारी टीम में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भाग लिया है और अच्छा प्रदर्शन किया है। अब हम सब प्रोफेशनल खिलाड़ी के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को देखेंगे।’

वेस्टइंडीज टीम युगांडा, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के साथ ग्रुप सी में है। मेजबान अपना पहला मुकाबला 2 जून को गुयाना में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेलेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?