CT 2025, IND vs NZ Final: फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 252 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने खेली 63 रनों की बेस्ट पारी
अद्यतन - मार्च 9, 2025 6:35 अपराह्न

ICC Champions Trophy 2025 Final IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्राॅफी के जारी 9वें सीजन का फाइनल मैच खेला जा रहा है। आज 9 मार्च, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर जारी इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य रखा है।
तो वहीं, भारतीय टीम ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से भारत न्यूजीलैंड को इतने कम रनों के स्कोर पर रोकने में सफल रही। हालांकि, डेरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रेसवेल (53*) के अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने किसी तरह 250 रन बना लिए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्राॅफी फाइनल मैच, पहली पारी का हाल
मुकाबले की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 251 रन बनाए।
हालांकि, इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र (37) और विल यंग (15) ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर, टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 63 रनों की बेस्ट पारी खेली।
इसके अलावा टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन आज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। उन्हें 11 रनों के स्कोर पर कुलदीप यादव ने काॅट एंड बोल्ड आउट किया। इसके अलावा टाॅम लाथ ने 14 और ग्लेन फिलिप्स ने 34 रनों का योगदान दिया। तो वहीं, अंत में माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली, और टीम का टोटल एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
तो वहीं, भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं मिलीं। इसके अलावा मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या भारत न्यूजीलैंड से मिले 252 रनों के टारगेट का पीछा कर पाती है या नहीं?
Innings Break!
Clinical bowling effort from #TeamIndia bowlers as they restrict New Zealand to a total of 251/7 in the Finals of the Champions Trophy!
Scorecard – https://t.co/OlunXdzr5n #INDvNZ #ChampionsTrophy #Final pic.twitter.com/F4WmHJ4wJR
— BCCI (@BCCI) March 9, 2025