वर्ल्ड कप 2023: तीन मुख्य कारण जिसकी वजह से हैरी ब्रूक को देरी से इंग्लैंड टीम में किया जा सकता है शामिल
हैरी ब्रूक ने अभी तक इंग्लैंड के लिए तीन वनडे मुकाबले में 98.85 के स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए हैं।
अद्यतन - Aug 26, 2023 5:48 pm

वनडे वर्ल्ड कप इस साल भारत में खेला जाना है। यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और तमाम लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंग्लैंड टीम ने वर्ल्ड कप 2023 की अपनी Provisional टीम का भी ऐलान कर दिया।
हालांकि इंग्लैंड की इस टीम में युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को शामिल नहीं किया गया है। दरअसल बेन स्टोक्स ने इस बात की घोषणा कर दी है कि वो वर्ल्ड कप 2023 के लिए वनडे वर्ल्ड कप से संन्यास से वापसी करेंगे। उनके इस फैसले के बाद टीम में काफी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हो गए हैं।
हैरी ब्रूक ने अभी तक इंग्लैंड के लिए तीन वनडे मुकाबले में 98.85 के स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक भी मौजूद है। उन्होंने 15 लिस्ट ए मुकाबले में 99.30 के स्ट्राइक रेट और 30.64 के औसत से 429 रन बनाए हैं। वो इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन मुख्य कारण के बारे में जिसकी वजह से हैरी ब्रूक को अंतिम समय में वनडे वर्ल्ड कप 2023 की इंग्लैंड टीम में शामिल किया जा सकता है।
1- काफी अच्छे फॉर्म में है हैरी ब्रूक

इस समय खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में हैरी ब्रूक ने वेल्श फायर के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की और 42 गेंद में 105 रनों की नाबाद पारी खेली। भले ही उनकी टीम उस मुकाबले को जीत ना पाए हो लेकिन हैरी ब्रूक की विस्फोटक बल्लेबाजी की सबने जमकर प्रशंसा की।
इससे पहले उन्होंने 27 गेंद में 63 रन की भी नाबाद पारी खेली थी। हैरी ब्रूक इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है।
यही नहीं उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में भी इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। इस फॉर्मेट में उनका बल्ला आग उगल रहा है।