तीन मुख्य कारण आखिर क्यों आशा शोभना को भारतीय टीम में जल्द से जल्द किया जाना चाहिए शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीन मुख्य कारण आखिर क्यों आशा शोभना को भारतीय टीम में जल्द से जल्द किया जाना चाहिए शामिल

महिला प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को पांच रनों से हराया।

Shobana Asha (Image Credit- Twitter X)
Shobana Asha (Image Credit- Twitter X)

महिला प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को पांच रनों से हराया। बता दें, मुंबई इंडियंस को यह मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 12 रनों की जरूरत थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने मैच का अंतिम ओवर स्पिनर आशा शोभना को दिया। आशा शोभना ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और उन्होंने 12 रन डिफेंड कर लिए। आशा शोभना ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और दो ओवर में 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया। यही नहीं युवा स्पिनर ने पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और कई लोगों का दिल जीता है।

तमाम लोगों को उम्मीद है कि आशा शोभना को बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय महिला टीम की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण की आखिर क्यों आशा शोभना को भारतीय टीम में जल्द से जल्द शामिल किया जाना चाहिए।

1- डेथ ओवर्स में भी गेंदबाजी कर सकती है आशा शोभना

asha shobana
asha shobana

मुंबई के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में आशा शोभना ने सबको यह बता दिया है कि चाहे खेल विरोधी टीम के पक्ष में भी हो लेकिन उसके बावजूद वो अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में बहुत ही काम बार ऐसा देखा गया है कि किसी युवा स्पिनर को 20वां ओवर दिया गया हो और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को मुकाबला जिता दिया हो।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp