महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा के बीच यह रही तीन बड़ी समानता
जैसे क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी काफी प्रसिद्ध नाम है, वैसे ही जैवलिन थ्रो खेल में नीरज चोपड़ा काफी जाना-माना नाम है।
अद्यतन - Aug 13, 2024 7:38 pm

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में गिना जाता है। धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।
जैसे क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी काफी प्रसिद्ध नाम है, वैसे ही जैवलिन थ्रो खेल में नीरज चोपड़ा काफी जाना-माना नाम है। हाल ही में नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक अपने नाम किया था। बता दें कि, नीरज चोपड़ा भारत के पहले एथलीट बने थे, जिन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
इस आर्टिकल में आज हम आपको बता रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा के बीच तीन समानताओं के बारे में।
1- जीतने की सोच

महेंद्र सिंह धोनी को जब भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, तब वो काफी युवा थे। हालांकि, उनकी कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती। यही नहीं धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 रैंक हासिल किया।
ऐसे ही नीरज चोपड़ा ने भी अपने खेल में हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अभी तक नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के बाद से जितने भी इवेंट्स में हिस्सा लिया है, उन सब में उन्होंने मेडल जीता है। जुलाई 23, 2024 के मुताबिक, वो रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है।