IPL 2024: तीन सही फैसले जो ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने CSK की कप्तानी के डेब्यू में लिए
इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया।
अद्यतन - मार्च 23, 2024 4:08 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला गया था। इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ काफी अच्छी कप्तानी की। उन्होंने ऐसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जिसकी वजह से टीम ने जीत दर्ज की। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन फैसलों के बारे में जो ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के अपने कप्तानी के डेब्यू में सही तरह से लिए।
1- ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम का चयन काफी अच्छी तरह से किया

ऋतुराज गायकवाड़ ने आरसीबी के खिलाफ जिन भी खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में चुना उन सभी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। ऋतुराज गायकवाड़ नाम मुस्तफिजुर रहमान के ऊपर भरोसा जताया और अनुभवी तेज गेंदबाज ने आरसीबी के खिलाफ चार विकेट झटके।
यही नहीं बल्लेबाजों ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और लगातार आरसीबी के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला। रचिन रवींद्र ने आरसीबी के खिलाफ मैच में काफी अच्छी ओपनिंग की और टीम के लिए काफी अच्छी पारी खेली।