विराट कोहली से बेहतर कप्तान है रोहित शर्मा? पूर्व कप्तान के इन तीन रिकॉर्ड्स को तोड़ना नामुमकिन
रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले 9 महीनों में भारतीय टीम ने टी-20 प्रारूप में एक भी द्विपक्षीय सीरी़ज नहीं हारी है।
अद्यतन - अगस्त 9, 2022 4:02 अपराह्न
2- भारत के कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट में दोहरा शतक

अभी तक की बात करें तो रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ एक दोहरा शतक जड़ा है। वो ज्यादा से ज्यादा 2 से 3 साल और क्रिकेट खेलेंगे इस फॉर्मेट में और इतनी जल्दी विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ना काफी मुश्किल है।
विराट कोहली ने अभी तक टेस्ट में 7 दोहरे शतक जड़ दिए हैं। ये शतक 2016-2019 के बीच आए थे। यह उस समय आए थे जब विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने जबरदस्त फॉर्म में थे और रन ऐसे बनाते थे मानिए वो मजे-मजे में खेल रहे हो।
विराट कोहली ने टेस्ट में दोहरा शतक वेस्टइंडीज (जुलाई 2016), न्यूजीलैंड (अक्टूबर 2016), इंग्लैंड ( दिसंबर 2017), बांग्लादेश ( फरवरी 2017), श्रीलंका (नवंबर 2017), श्रीलंका (दिसंबर 2017), दक्षिण अफ्रीका (अक्टूबर 2019) के खिलाफ जड़ा हैं।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो