4 खिलाड़ी जिन्होंने लॉर्ड्स स्टेडियम में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में लगाए हैं शतक, देखें लिस्ट - 4 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

4 खिलाड़ी जिन्होंने लॉर्ड्स स्टेडियम में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में लगाए हैं शतक, देखें लिस्ट

इस समय लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

2- माइकल वॉन

Michael Vaughan
Michael Vaughan. (Photo by Patrick Eagar/Popperfoto via Getty Images/Getty Images)

2004 में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े थे। हालांकि, इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड एश्ले गिल्स ने अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 568 रन बनाए। माइकल वॉन ने पहली पारी में 103 रनों का योगदान दिया। वॉन के अलावा रॉबर्ट की ने दोहरा शतक जड़ा था।

जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में शिवनारायण चंद्रपाल के शतक की बदौलत 416 रन बनाए। हालांकि, इंग्लैंड को उनकी पहली पारी में 152 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में माइकल वॉन ने 101* रन बनाए, जिसकी मदद से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 210 रनों से हराया।

Previous
Page 3 / 4
Next

close whatsapp