Jeffrey Vandersay: जेफ्री वेंडरसे की 4 दिलचस्प बातें

भारत के खिलाफ 6 विकेट लेने वाले Jeffrey Vandersay के बारे में 4 दिलचस्प बातें जानकर हैरान हो जाएंगे आप

इस आर्टिकल में हम जेफ्री वेंडरसे की 4 दिलचस्प बातें बताएंगे जिन्होंने भारत के खिलाफ 6 विकेट लिए। 

Jeffrey Vandersay (Photo Source: Getty Images)
Jeffrey Vandersay (Photo Source: Getty Images)

Jeffrey Vandersay: वर्ल्ड क्रिकेट में श्रीलंका के स्पिनरों का हमेशा दबदबा रहा है। क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के अलावा अजंता मेंडिस और रंगना हेराथ ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से पूरी दुनिया में धमाल मचाया।

अब श्रीलंकाई टीम से एक और स्पिनर सामने आया है, जिसने विरोधी टीम के नाक में दम कर दिया है। इस मिस्ट्री स्पिनर का नाम जेफ्री वेंडरसे (Jeffrey Vandersay) है। जेफ्री वेंडरसे ने टीम इंडिया के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे (4 अगस्त) में शानदार गेंदबाजी की।

वेंडरसे ने 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए और टीम इंडिया से जीत छीन ली। भारतीय बल्लेबाज Jeffrey Vandersay के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सके। जेफ्री ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण विकेट लिया।

उनके इस प्रदर्शन की वजह से श्रीलंका टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2 वनडे मुकाबलों के बाद 1-0 से आगे है। बता दें कि, इस मैदान पर खेला गया पहला वनडे मैच टाई रहा था। अब इस आर्टिकल में हम आपको जेफ्री वेंडरसे की 4 दिलचस्प बाते बताएंगे जो जानकार आप हैरान रह जाएंगे।।

1. अपने पहले वनडे में दो ओवर में 34 रन दिए

जेफ्री वेंडरसे ने दिसंबर 2015 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम महज 117 रन पर ढेर हो गई थी, जिसमें मैट हेनरी ने चार विकेट लिए थे।

दिलचस्प बात यह रही कि कीवी ओपनर मार्टिन गप्टिल ने अपने आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी और सभी को चौंका दिया था। पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आए वेंडरसे को गप्टिल ने उनके पहले ओवर में तीन छक्के और दो चौके जड़े।

अगले ओवर में गप्टिल ने एक और छक्का जड़ा। इस तरह वेंडरसे ने दो ओवर में 0-34 के आंकड़े के साथ खेल समाप्त किया। घरेलू टीम ने 9 ओवर में ही मैच जीत लिया, जिसमें गप्टिल ने 30 गेंदों पर 93* रन बनाए, जबकि लेथम ने 20 गेंदों पर 17* रन बनाए।

Page 1 / 4
Next

close whatsapp