अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में 11 टीमों के बीच 2025-29 FTP चक्र में 400 मैच खेले जाएंगे, ICC ने किया बड़ा ऐलान
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2025 से 2029 के दौरान महिला भविष्य दौरा कार्यक्रम (FTP) की घोषणा की है।
अद्यतन - Nov 4, 2024 4:34 pm

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2025 से 2029 के दौरान महिला भविष्य दौरा कार्यक्रम (FTP) की घोषणा की है। इसके आधार पर आईसीसी महिला चैंपियनशिप का चौथा सीजन भी खेला जाएगा। यही नहीं आईसीसी के कुछ मुख्य टूर्नामेंट और कुछ त्रिकोणीय सीरीज भी इसमें शामिल होंगी।
दूसरा महिला FTP मई 2025 से अप्रैल 2029 तक चलेगा जो आईसीसी के सपोर्ट सदस्यों का सामूहिक प्रयास है और इसका लक्ष्य यही है कि तीनों ही अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना। तीनों ही फॉर्मेट में लगभग 400 मुकाबलों की पुष्टि कर दी गई है।
सभी फॉर्मेट पिछले साल (2022-2025) की तुलना में काफी बढ़ोतरी में दिखे हैं और इस FTP के अनुसार प्रत्येक साल आईसीसी टूर्नामेंट में छह टीमों का टूर्नामेंट खेला जाएगा जिसमें 2027 में पहली 6 टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी होगी। तमाम लोग काफी समय से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा आईसीसी के अन्य कार्यक्रम भी शामिल है जैसे भारत में 2025 में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2026 में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप और इसी टूर्नामेंट का 2028 संस्करण भी।
महिला चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या 11 हो गई है जो पहले सिर्फ 10 टीमों के बीच खेली जाती थी। महिला चैंपियनशिप में सभी टीम अन्य टीमों के खिलाफ 8 सीरीज खेलेंगी। यह सीरीज वैसे ही खेली जाएंगी जैसे इस सीजन में खेले जा रहे हैं, चार सीरीज घर पर और चार बाहर। कुल मिलाकर 132 वनडे मैच 44 सीरीज में खेले जाएंगे जिसमें सभी तीन मैच शामिल होंगे। इससे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन की राह भी आसान होगी और सभी टीमों को जबरदस्त प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
आईसीसी के जनरल क्रिकेट ऑफ क्रिकेट ने रखा अपना पक्ष
आईसीसी के जनरल मैनेजर ऑफ क्रिकेट वसीम खान ने कहा कि, ‘हम सब काफी उत्साहित हैं। यह नया महिला FTP बहुत ही शानदार होने वाला है। सभी टीमें इसमें जबरदस्त प्रदर्शन करती हुई नजर आएंगी। जिंबाब्वे 11वीं टीम के रूप में शामिल की गई है। FTP टीमें और फैंस के लिए भी काफी मददगार साबित होगी। सभी सदस्य आगामी FTP से काफी खुश है और आईसीसी इवेंट्स में हम त्रिकोणीय सीरीज को लेकर भी योजना बना रहे हैं।
सभी फैंस को इस चक्र में काफी मजा आएगा और मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी टीमें भी धुआंधार प्रदर्शन करने को पूरी तरह से तैयार रहेगी। हम बोर्ड के सभी सदस्यों को शुक्रिया कहना चाहते हैं कि उन्होंने FTP को मंजूरी दी।’