IPL 2024: ये 5 प्लेयर्स इस सीजन बनाएंगे LSG को चैंपियन, एक तो MI को दिला चुका है ट्रॉफी
LSG आगामी सीजन का अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेलेगी।
अद्यतन - Mar 10, 2024 11:20 am
4- रवि बिश्नोई

युवा स्पिनर रवि बिश्नोई का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी अच्छा रहा है और इंडियन प्रीमियर लीग में भी। रवि बिश्नोई ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से विरोधी टीम के कई बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रवि बिश्नोई ने 14 मैच में 16 विकेट हासिल किए थे।
यही नहीं रवि बिश्नोई का प्रदर्शन 2022 सीजन में भी काफी अच्छा रहा था और उन्होंने 14 मैच में 13 विकेट झटके थे। रवि बिश्नोई भारतीय टीम में भी वापसी करना चाहेंगे। काफी समय से रवि बिश्नोई को भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नहीं देखा गया है।
रवि बिश्नोई के पास यह काबिलियत है कि वो अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान कर सकते हैं। यही नहीं लखनऊ के इकाना स्टेडियम में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है और आगामी सीजन में यह शानदार स्पिनर अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगा।