IPL 2024: ये 5 प्लेयर्स इस सीजन बनाएंगे LSG को चैंपियन, एक तो MI को दिला चुका है ट्रॉफी - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ये 5 प्लेयर्स इस सीजन बनाएंगे LSG को चैंपियन, एक तो MI को दिला चुका है ट्रॉफी

LSG आगामी सीजन का अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेलेगी।

3- क्विंटन डी कॉक

Quinton de Kock (Photo Source: Getty Images)
Quinton de Kock (Photo Source: Getty Images)

क्विंटन डी कॉक भी लखनऊ सुपर जायंट्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने भी इस टीम की ओर से अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। क्विंटन डी कॉक ने दुनियाभर में कई फ्रेंचाइजी लीग्स क्रिकेट में भाग लिया हुआ है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

आईपीएल 2023 में क्विंटन डी कॉक ने सिर्फ चार मैच खेले थे और उन्होंने 35.75 के औसत और 140.19 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। यही नहीं क्विंटन डी कॉक ने 2022 में 15 मैच में लगभग 149 के स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए थे जिसमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल था।

भले ही पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में क्विंटन डी कॉक बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हो लेकिन भारत में उनका रिकॉर्ड हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और सभी टीमों को उनकी काबिलियत के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है। क्विंटन डी कॉक के पास आईपीएल का भी काफी अनुभव है।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp