2022 की IPL मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी द्वारा की गई 5 सबसे बड़ी गलतियां
2022 IPL मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे इशान किशन।
अद्यतन - Feb 16, 2022 11:49 am
2) निकोलस पूरन के पीछे 10 करोड़ से अधिक रुपये लूटाना

निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से 10.75 करोड़ की भारी राशि में खरीदा गया था। पूरन ने आईपीएल के 2021 संस्करण में निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जहां वह 11 पारियों में 10 से कम के औसत से केवल 85 रन ही बना सके। यहां तक कि हाल ही में भारतीय टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भी पूरन ने 3 पारियों में 20.33 की औसत से सिर्फ 61 रन बनाए थे।
हां, पूरन कुछ बड़े-बड़े छक्के लगा सकते हैं लेकिन वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। और, पूरन के लिए 10 करोड़ से अधिक खर्च करना ऑरेंज आर्मी की तरफ से कोई अच्छा निंर्णय नहीं था।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो