2022 की IPL मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी द्वारा की गई 5 सबसे बड़ी गलतियां - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

2022 की IPL मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी द्वारा की गई 5 सबसे बड़ी गलतियां

2022 IPL मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे इशान किशन।

1) लियम लिविंगस्टोन के लिए 11.5 करोड़ खर्च करना

Liam Livingstone
Liam Livingstone. (Photo Source: Twitter)

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) फ्रेंचाइजी ने आईपीएल मेगा नीलामी में लियाम लिविंगस्टोन को खरीदने के लिए 11.5 करोड़ रुपये का एक मोटा रकम खर्च किया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का आईपीएल क्रिकेट में कोई अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है, और टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 9 मैचों में उनका औसत सिर्फ 14 है। साथ ही, क्रिकेट विशेषज्ञ संजय मांजरेकर ने माना कि पीबीकेएस का लिविंगस्टोन का चुनाव एक जुआ था।

मांजरेकर ने यह भी कहा कि इंग्लैंड के क्रिकेटर को पिछले साल RR की ओर से कई असफलताओं के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। लिविंगस्टोन के बारे में मांजरेकर ने कहा कि,  “मैं अभी भी मानता हूं कि लियाम लिविंगस्टोन एक जुआ है। राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्हें लगभग 6-7 मौके मिले लेकिन वहां वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्हें बाद में फिर मौका दिया गया। लेकिन वह फॉर्म में वापस नहीं आ सके।”

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp