लसिथ मलिंगा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर टॉप 5 गेंदबाजी स्पेल के बारे में जाने यहां
लसिथ मलिंगा आज यानी 28 अगस्त को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।
अद्यतन - Aug 28, 2024 5:29 pm

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आज यानी 28 अगस्त को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। लसिथ मलिंगा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। ऐसे कई रिकॉर्ड है जो इस अनुभवी खिलाड़ी ने बनाए और तोड़े हैं।
लसिथ मलिंगा उन खिलाड़ियों में से एक है, जिन्होने वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली है। लसिथ मलिंगा के अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी करियर की बात की जाए तो उन्होंने 30 टेस्ट में 33.16 के औसत से 101 विकेट झटके हैं, जबकि 226 वनडे मुकाबलों में इस अनुभवी खिलाड़ी ने 28.87 के औसत से 338 विकेट अपने नाम किए हैं। मलिंगा ने 84 टी20 मुकाबलों में 20.79 के औसत से 107 विकेट हासिल किए हैं।
आज हम उनके करियर के टॉप 5 गेंदबाजी स्पेल के बारे में बात कर रहे हैं।
1- लसिथ मलिंगा 5/6: न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में

लसिथ मलिंगा का प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में भी बेहतरीन रहा है। 2019 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका का दौरा किया था। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 125 रन बनाए। टीम की ओर से Danushka Gunathilaka ने 30 रनों की पारी खेली थी।
126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 88 रन पर ऑलआउट हो गई थी और इस मैच में लसिथ मलिंगा ने 6 रन देकर 5 विकेट झटके थे। उनके इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने जीत हासिल की थी। मलिंगा ने इस मैच में चार गेंदों में चार बल्लेबाजों का विकेट लिया।
न्यूजीलैंड की पारी का तीसरा ओवर लेकर आए मलिंगा ने तीसरी गेंद पर कॉलिन मुनरो को आउट किया। इसी की अगली गेंद पर हामिश रदरफोर्ड बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। कॉलिन डी ग्रैंडहोम को बोल्ड कर मलिंगा ने अपनी हैट्रिक पूरी की। इस ओवर की अंतिम गेंद पर मलिंगा ने रॉस टेलर को आउट किया और चार गेंदों में चार विकेट हासिल किए। इन चार विकेट के अलावा इस मैच में दिग्गज तेज गेंदबाज ने टिम सिफर्ट को भी वापस पवेलियन की राह दिखाई। इस तीन मैचों की टी20 सीरीज को श्रीलंका ने 2-1 से अपने नाम किया था।