5 Dark secrets of Rohit Sharma, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो
इस समय तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं रोहित शर्मा।
अद्यतन - मार्च 27, 2024 6:23 अपराह्न
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक हैं और उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। भारतीय कप्तान वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है।
टीम इंडिया के लिए डेब्यू के बाद से ही फैंस रोहित शर्मा को टीम इंडिया का स्टार प्लेयर मानने लगे थे। पिछले एक दशक में कोई भी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बल्ले से जो प्रदर्शन किया है, उसके करीब भी नहीं पहुंच पाया है। इसी बीच IPL 2024 के शुरू होने से ठीक पहले रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया और अब वो इस सीजन एक बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा को फैंस उनके बल्लेबाजी के साथ-साथ उनके मजाकिया अंदाज के लिए भी पसंद करते हैं। हालांकि उनके भी करियर में कुछ ऐसे मोमेंट्स आए जिस वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में आज हम आपको रोहित शर्मा के उन पांच डार्क सीक्रेट्स के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा।
Here are the five dark secrets of Rohit Sharma you probably don’t know (रोहित शर्मा के पांच डार्क सीक्रेट्स के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा)
5) कथित तौर पर सोफिया हयात के साथ संबंध
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पिछले कई सालों से रितिका के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं और उनकी एक छोटी बेटी भी है। एक समय ऐसा भी था जब यह रिपोर्ट्स सामने आई थी कि मुंबई के इस बल्लेबाज का मॉडल सोफिया हयात के साथ रिश्ता है। मॉडल ने सोशल मीडिया पर भी इस बारे में बयान दिया था। हालांकि वह अफवाह तेजी से खत्म हो गई लेकिन कई फैंस रोहित शर्मा के जीवन के इस पहलू को भी भूल गए।