IPL 2023: LSG बनाम GT मैच के बाद हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने अपनी जर्सी को किया एक्सचेंज, आप भी देखें दोनों भाइयों का प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: LSG बनाम GT मैच के बाद हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने अपनी जर्सी को किया एक्सचेंज, आप भी देखें दोनों भाइयों का प्यार

इस शानदार मैच में गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 50 गेंदों में 66 रन बनाए।

Hardik and Krunal Pandya (Pic Source-Twitter)
Hardik and Krunal Pandya (Pic Source-Twitter)

आज यानी 22 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए बेहतरीन मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 रनों से जबरदस्त मात दी। इस शानदार मैच में गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 50 गेंदों में 66 रन बनाए। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

हार्दिक पांड्या ने कप्तानी भी काफी अच्छी की जिसकी वजह से गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त दी। मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कई फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने भाई क्रुणाल पांड्या के साथ अपनी जर्सी बदली और यह देख सभी फैंस काफी उत्साहित हो गए। बता दें, इस मैच में क्रुणाल पांड्या ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया और गेंदबाजी में पहले 4 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके और फिर बल्लेबाजी से 23 रन का योगदान भी दिया।

हार्दिक पांड्या ने इस जर्सी की एक्सचेंज करने की वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में भी साझा किया जिससे कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘ मेरा प्यार मेरे भाई के लिए।’

यह रही वीडियो:

गुजरात टाइटंस की ओर से हार्दिक पांड्या के अलावा सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने भी 35 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 45 रन की बहुमूल्य पारी खेली। विजय शंकर ने 10 रन का योगदान दिया। इन खिलाड़ियों की वजह से टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बनाए जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 128 रन ही बना पाई।

LSG की ओर से केएल राहुल ने 61 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 68 रन बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में विफल रहे। काइल मेयर्स ने 24 रन का योगदान दिया। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा ने 3 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके जबकि नूर अहमद ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए। GT ने अभी तक इस सीजन में 6 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वो IPL 2023 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है।

close whatsapp