पांच भारतीय क्रिकेटर जिन्हें सरकारी नौकरी से किया गया है सम्मानित
कुछ ऐसे क्रिकेटर्स भी हैं जिन्हें सरकारी सेक्टर में अच्छी पोस्ट भेंट की गई है क्योंकि उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
अद्यतन - जनवरी 30, 2024 3:40 अपराह्न
3- महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कई उपलब्धि हासिल की है। यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने से पहले महेंद्र सिंह धोनी खड़कपुर रेलवे स्टेशन में टिकट कलेक्टर का काम करते थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और इतिहास रच दिया। 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को इसी साल भारतीय प्रादेशिक सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित किया गया।