BAN vs IND: बांग्लादेश वनडे सीरीज के दौरान इन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
बांग्लादेश दौर पर टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज के अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी।
अद्यतन - दिसम्बर 3, 2022 2:46 अपराह्न
2) केएल राहुल (KL Rahul)
![]()
भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल के लिए टी-20 विश्व कप 2022 कुछ खास नहीं रहा था। वह टी-20 विश्व कप में सिर्फ जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ ही अर्धशतक ही लगा पाए और वह बड़ी टीमों के खिलाफ रन नहीं बना पाए थे।
तो वहीं अब बांग्लादेश के खिलाफ 4 दिसंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में केएल राहुल पर सभी की नजरें टिकी होंगी कि वे किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे पर केएल राहुल को आराम दिया गया था।
वहीं वनडे मैचों की बात करें तो टीम इंडिया के लिए 17 वनडे मुकाबलों में वह मात्र 673 रन ही बना पाए हैं। साथ ही इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट कुछ खास नहीं रहा था। हालांकि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को ध्यान में रखते हुए, राहुल के ऊपर इस वनडे सीरीज में प्रदर्शन करने का दबाव होगा।